Admissions - 2024

Inner Event

Bhajan Sandhya 2023

Date
08-11-2023

Department
College Level Event

Event
Celebration

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिस्टेक परिवार ने "भजन संध्या" का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया । दीपावली के कुछ दिनों पहले होने वाले इस आयोजन ने हम सबके मन में अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया है, और इस बार भी सागर ग्रुप ऑफ़ इस्टीट्यूशन - सिस्टेक गांधी नगर और रातीबड़ द्वारा भजन संध्या का आयोजन दिनांक 08.11.23 को किया गया। दिवाली के पावन पर्व  के उपलक्ष में आयोजित इस भजन संध्या में चेयरमैन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के साथ ही सागर ग्रुप के विभिन्न उपक्रमों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी ने सुरमई भजनों का आनंद लिया।
भजन संध्या परमात्मा के और निकट जाने का माध्यम साबित हुई, जहां सभी ने ईश्वर के अपने सबसे प्रिय रूप का भजनों के द्वारा आवाह्न किया। गणेश वंदना से शुरू हुई श्रृंखला ने शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा, भोलेनाथ, श्री कृष्ण, राधा, पवनसुत हनुमान और श्री राम की स्तुति तक का सफ़र तय किया। कुछ प्रस्तुतियों ने मन की शक्ति का भी संदेश दिया। सभी श्रोतागणों में भक्तिमय माहौल से एक नई ऊर्जा और नई उमंग का संचार हुआ और कोई भी अपनी तालियों की ताल को रोक नहीं सका। संध्या का समापन समूह हुनमान चालीसा पाठ के साथ हुआ जिसके पश्चात सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।